पति की गंदी हरकत उसे अच्छी नहीं लगती थी। वह इस कदर परेशान हो गई। उसने नहर में छलांग लगा दी। यह राज तब खुला जब उसे बचाया गया और उसने पुलिस के सामने ये बातें कही...
मुकर्रबपुर नई बस्ती में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार को गंगनहर में छलांग लगा दी। गंगनहर में स्नान कर रहे युवकों की नजर विवाहिता पर पड़ी तो युवकों ने गंगनहर में छलांग लगाकर विवाहिता को बाहर निकाला।
विवाहिता को निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया गया, जहां उसकी हालत ठीक है। उसके बाद कलियर थाने में पहुंचकर विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध हैं।