फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आया पानी, स्कूटी समेत बही महिला

Mon, 21 Jul 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मे कुंभीचौड़-रामपुर-कोटड़ीढांग मार्ग पर सड़क पर तेज पानी आने से एक महिला स्कूटी समेत बह गई। लोगों ने किसी तरह से महिला को बचा लिया, लेकिन स्कूटी बह गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी रपटों पर पुलिया बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 जुलाई शाम को कोटड़ीढांग निवासी विक्रम सिंह की पुत्र वधू सुजाता नेगी स्कूटी से घर लौट रही थी। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह स्कूटी से कीड़ीसोत पर बना रपटा (सड़क के ऊपर से पानी निकलने का रास्ता) पार कर रही थी, एकाएक पानी बढ़ा गया और महिला को स्कूटी समेत बहा ले गया।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से महिला को बचा लिया, लेकिन स्कूटी बह गई। स्कूटी अगले दिन काफी दूर गदेरे में मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

जानलेवा साबित हो रहे रपटे

रामपुर निवासी मोहन सिंह रावत का कहना है कि कुंभीचौड़ से लेकर कोटड़ीढांग तक कई रपटे हैं जो बरसात में जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसी जगह पर पुल का निर्माण किया जाना चाहिए।

उधर, कोटद्वार-चिलरखाल मार्ग पर तेलीसोत नदी में बने रपटे भी बरसात में जान लेवा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किशनपुर-रामदयालपुर के बीच मेन रोड पर बना रपटा खतरनाक हो चुका है। यहां पर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

स्थानीय ग्रामीण मणिराम केष्टवाल, विमल प्रसाद शुक्ला, केशर सिंह नेगी, रमेश नेगी, मोहन चंद्र बडोला का कहना है कि तेलीसोत पर बने सभी रपटों पर पुलिया का निर्माण किया जाना चाहिए।

तेलीस्रोत पर दो पुल मंजूर हैं, उनका निर्माण बरसात के बाद शुरू करा दिया जाएगा। अन्य रपटों पर पुलिया निर्माण का कोई प्रस्ताव नहीं है।
-एलएस रावत, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें