धरासू विद्युत गृह के पास गंगा भागीरथी में कपड़े धोने गई एक महिला अचानक पानी बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर फंस गई।
पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार सुबह जोशियाड़ा बैराज जलाशय में फ्लशिंग के दौरान गेट खोलकर पानी छोड़े जाने से डाउन स्ट्रीम में नदी का पानी बढ़ गया।
इस दौरान जोशियाड़ा से करीब तीस किमी नीचे धरासू विद्युतगृह के सामने पास के हिटारा गांव की बूंदा देवी (60) पत्नी इलम दास गंगा भागीरथी में कपड़े धोने गई थी