राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुधिया रोशनी में रविवार रात आठ बजे से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के कप्तानों ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए दोनों कप्तानों ने कहा कि सीरीज रोमांचक होने वाली है। क्योंकि दोनों टीमों के लिए यहां का माहौल एकदम अलग और नया है।
तीन मैचों की सिरीज को लेकर शनिवार को दोनों टीमों के कप्तानों ने कहा कि सिरीज रोमांचक होगी। दोनों ही टीमों के लिए यहां का माहौल एकदम अलग है। बता दें कि रविवार को होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ऐतिहासिक होगा। क्योंकि यह पहला मैच होगा जो देहरादून के स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने पत्रकारों से कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हम शानदार खेल दिखाएंगे। वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान मो. असगर स्टैनिकजई ने कहा कि भारत हमारा दूसरा होमग्राउंड है। हम यहां अच्छा खेल दिखाएंगे। कहा कि हमारे यहां राशिद खान, मोहम्मद नाबी जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जो विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर देंगे। क्रिकेट टीम गेम है, हम किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं हैं।
खेल मंत्री बोले, पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को तैयार
खेल मंत्री अरविंद पांडे
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चॉक-चौबंद है।
उम्मीद है कि मैच देखने के लिए करीब 20 से 25 हजार खेल प्रेमी पहुंचेंगे। कहा कि भविष्य में भी यहां क्रिकेट मुकाबले देखने को मिलेंगे।
अफगानिस्तान के राशिद और बांग्लादेश के तमीम भी जुड़े
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान शनिवार को टीम के साथ जुड़ गए। वह 31 को इंग्लैंड स्थित लॉडर्स के मैदान में आईसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के चलते टीम के साथ नहीं आए थे। वहीं, बांग्लादेश के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल भी शनिवार को स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।