फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के बीच टापू पर कपड़े धो रही थी महिला, अचानक बढ़ा पानी और फिर...

Sun, 03 Jun 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
विज्ञापन
Woman Stuck Between River - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

धरासू विद्युत गृह के पास गंगा भागीरथी में कपड़े धोने गई एक महिला अचानक पानी बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर फंस गई।

विज्ञापन


पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार सुबह जोशियाड़ा बैराज जलाशय में फ्लशिंग के दौरान गेट खोलकर पानी छोड़े जाने से डाउन स्ट्रीम में नदी का पानी बढ़ गया।

इस दौरान जोशियाड़ा से करीब तीस किमी नीचे धरासू विद्युतगृह के सामने पास के हिटारा गांव की बूंदा देवी (60) पत्नी इलम दास गंगा भागीरथी में कपड़े धोने गई थी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

धरासू थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

sdrf rescue a woman - फोटो : ani
सुबह करीब दस बजे अचानक नदी में पानी बढ़ने के कारण वह नदी के बीच बने टापू पर फंस गईं। सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कांस्टेबल गुलशन नेगी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव को पार कर महिला तक पहुंचा और उसे रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला एवं उसके परिजनों ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र यादव, एसआई विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह एवं उपेंद्र भंडारी, कांस्टेबल विजेंद्र पुंडीर, पिंकी एवं अजय कुमार भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें