सोमवार को उत्तराखंड में देहरादून रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस का वायरलेस सैट चोरी हो गया। गार्ड को जब सेट नहीं मिला तो वहां हंगामा मच गया। इसके बाद वहां अधिकारियों ने जीआरपी की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया।
दरअसल, ट्रेन में जाते ही गार्ड का बैग चोरी हो गया। बैग में गार्ड के कीमती सामान समेत वायरलेस सेट भी था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाकर पास ही खड़ी जनता एक्सप्रेस से एक महिला को बैग समेत पकड़ लिया।
घटना की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस करीब 15 मिनट देरी से स्टेशन से रवाना हुई। जीआरपी ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। शताब्दी एक्सप्रेस के गार्ड अशोक कुमार राजू ने स्टेशन पहुंचने पर अपना बैग एक बैंच पर रख दिया।