फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर नौकरी लेने विधानसभा पहुंची महिला, सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में लिया

Sat, 25 Mar 2023 01:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

महिला को यह नियुक्तिपत्र एक सरकारी विभाग में तैनात महिला ने मुहैया कराया है। हालांकि, इसके लिए उसने कितने पैसे दिए यह बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने नियुक्ति लेने आई और नियुक्तिपत्र मुहैया कराने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सुरक्षा में तैनात अधिकारी उस समय चौंक गए जब एक महिला वहां एकाएक नियुक्ति लेने पहुंच गई। उसके हाथ में एक नियुक्ति पत्र था, जो शुरुआती जांच में ही फर्जी पाया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को तत्काल हिरासत में लेकर पुलिस को इत्तला किया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महिला को यह नियुक्तिपत्र एक सरकारी विभाग में तैनात महिला ने मुहैया कराया है। हालांकि, इसके लिए उसने कितने पैसे दिए यह बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने नियुक्ति लेने आई और नियुक्तिपत्र मुहैया कराने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विधानसभा रक्षक के पद पर हुई नियुक्ति
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा गेट पर सचिवालय सुरक्षा दल के दरोगा अजय कुमार ड्यूटी पर थे। सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर एक महिला सोनल भट्ट अपने पति अनूप गैरोला के साथ पहुंची। उसके हाथ में एक नियुक्तिपत्र था। उसने कहा कि उसकी नियुक्ति यहां पर विधानसभा रक्षक के पद पर हुई है।
विज्ञापन


लिहाजा, वह पदभार ग्रहण करने आई है। सुरक्षाकर्मियों ने नियुक्तिपत्र देखा तो यह शुरुआती पड़ताल में ही फर्जी पाया गया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने सोनल भट्ट से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पत्र उसे जोगीवाला में रहने वाली रविकांता शर्मा ने दिया है।
विज्ञापन

नियुक्तिपत्र लेने के लिए कितने पैसे दिए...
रविकांता का नंबर भी उसने पुलिस को मुहैया कराया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामले में दरोगा अजय कुमार ने तहरीर दी है। इसके आधार पर सोनल भट्ट और रविकांता शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोनल भट्ट ने बताया कि रविकांता शर्मा सचिवालय में तैनात है, लेकिन जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वह टिहरी गढ़वाल में आयुष विभाग में काम करती है। अभी तक सोनल ने यह बात नहीं बताई है कि नियुक्तिपत्र लेने के लिए उसने कितने पैसे दिए।

ये भी पढ़ें...Gangotri Highway: धरासू बैंड के पास आया मलबा और बोल्डर, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी, मौसम का जानें हाल

एक और सरकारी कर्मचारी का नाम आया सामने
एसओ ने बताया कि रविकांता से भी इस बारे में फोन पर बातचीत की गई है। उसने एक अन्य व्यक्ति का नाम बताया है। इस व्यक्ति ने ही यह नियुक्तिपत्र रविकांता और रविकांता ने फिर सोनल भट्ट को मुहैया कराया। इस व्यक्ति की तलाश के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक उसे मुकदमे में नामजद नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें