फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के तानों से तंग महिला ने पहले तीन बच्चों को नहर में धक्का दिया, फिर खुद लगा ली छलांग

Fri, 18 May 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

सास के तानों से तंग आकर सिरचंदी (भगवानपुर) की एक महिला ने एक-एक कर अपने तीनों बच्चों को गंगनहर में  धक्का देने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।

विज्ञापन


आसपास नहाने के लिए खड़े युवकों ने नहर में कूदकर तीनों बच्चों और उनकी मां को जाल (नेट) की मदद से जैसे-तैसे बाहर तो निकाल दिया लेकिन तब तक तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। जबकि, महिला की जान बच गई।  

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे फरजाना (28) अपनी चार साल की बेटी सुहाना, दो वर्षीय बेटे अमीर और छह माह के आहद के साथ गंगनहर के गणेश पुल पर आकर खड़ी हो गई। कुछ देर तक वह इधर-उधर देखती रही। जब सड़क पर दोनों ओर से कोई आता नहीं दिखाई दिया तो उसने एक-एक कर तीनों बच्चों को गंगनहर में धक्का दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, महिला की जान बची

डेमो - फोटो : डेमो
इसी दौरान नहाने के लिए गंगनहर किनारे खड़े युवकों ने बच्चों को डूबते देखा तो वह इन्हें बचाने के लिए जाल के साथ कूद गए। उन्होंने किसी तरह चारों को बाहर निकाला और आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की जान बच गई।

 होश में आने के बाद महिला ने बताया कि वह लिब्बरहेड़ी, मंगलौर की रहने वाली है। सात वर्ष पहले उसकी शादी सिरचंदी (भगवानपुर) गांव में हुई थी। वह अक्सर बीमार रहती है।

इसको लेकर उसकी सास उसे अक्सर ताने मारती रहती हैं। एक दिन जब उसका पति उसे चिकित्सक के पास ले जा रहा था तो सास ने उसे अस्पताल ले जाने से रोक दिया। इन तानों से वह बेहद परेशान हैं। गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला फरजाना का किसी बात को लेकर सास के साथ विवाद हो गया था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके पति को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें