प्रो. डॉ. रुचिरा ने बताया कि 1994 में उन्होंने विवि से एमएससी किया था। 1996-98 तक इबाराकी यूनिवर्सिटी टोकियो जापान में रिसर्चर पद पर रहीं और जनवरी 2000 में पंतनगर विवि से कीट विज्ञान विभाग में पीएचडी की और फिर 2006 से विवि में ही सहायक प्रोफेसर के पद पर ज्वाइनिंग हो गई थी।
पिछले साल वह एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुई। उनके पति डॉ. मनीष श्रीवास्तव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में प्रिंसिपल साइंटिस्ट हैं। कहती हैं कि सेना की वजह से हम लोग सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उनका मन आर्मी के जवानों की मदद का था, लेकिन मदद की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी।