police in front of CMI hospital
- फोटो : amar ujala
शादी को छह साल होने के बाद भी जब एक महिला मां नहीं बन पाई तो उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
गुरुवार को देहरादून के सीएमआई अस्पताल कि तीसरी मंजिल से एक महिला के कूदने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक निवेदिता सिसोदिया उम्र 32 साल पत्नी अंकित सिसौदिया सीएमआई में डॉक्टर के पास आई थी। लेकिन उसने डॉक्टर को नहीं दिखाया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि अनुसार महिला का दो साल से इलाज चल रहा था। शादी को 6 साल हो गए लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर महिला का इलाज चल रहा था। महिला मूल रूप से धामपुर बिजनौर की निवासी थी। महिला का पति गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता है। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।