फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रातों रात अंतिम संस्कार करके घर से भागे ससुराली

Mon, 17 Jul 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की/कलियर
विज्ञापन
dowry murder
विज्ञापन
ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी है। घटना को छिपाने के लिए ससुराल के लोगों ने रातों रात ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ोस के एक व्यक्ति ने इस बात की जानकारी विवाहिता के मायके पक्ष को दी। घटना के बाद से विवाहिता के ससुराल के लोग घर का ताला लगाकर फरार है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर मदनपुर गांव निवासी चंद्रपाल को किसी ने रविवार रात को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी प्रवीता निवासी दरियापुर की उसके ससुराल के लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। किसी को इस बात का पता न चल सके। इसलिए उन्होंने रात को ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

यह सूचना मिलने चंद्रपाल के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। वह तुरंत ही अपने रिश्तेदारों के साथ रात को ही दरियापुर गांव में पहुंचे। लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। उन्होंने मामले की जानकारी इमलीखेड़ा चौकी पुलिस को दी। जिसके चलते चौकी प्रभारी केदार सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की विवाहिता की हत्या

dowry murder
कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा भी सूचना पाकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि प्रवीता की मौत हो चुकी है और उसके ससुराल के लोगों रात को ही श्मशान घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। 

थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि चंद्रपाल की ओर से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के पति पहल सिंह, ससुर जातिराम, जेठ सुलेख चंद, जेठानी सुमन और देवर कालूराम को नामजद किया है। 

चंद्रपाल का आरोप है कि इन लोगों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी प्रवीता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। सबूत मिटाने के इरादे से बिना बताए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। प्रवीता के दो छोटे बच्चे है। जिसमें एक की उम्र करीब एक साल और दूसरे की ढाई साल है। 

बता दें कि 10 फरवरी 2013 को प्रवीता की शादी हुई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें