फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साड़ी के शौक में साइबर ठगों के जाल में फंस गई महिला, 83 हजार रुपये गंवा बैठी

Tue, 04 Feb 2025 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

महिला ने फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की एक साड़ी आर्डर की थी, जो 30 जनवरी को उनके घर पहुंचनी थी। साड़ी आर्डर करने के एक दिन बाद 26 जनवरी को ही उनके पास एक फोन आया। उसने पीड़िता को फोन पर आर्डर रद्द कर दोबारा बुक करने को कहा। बस यही पर महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dehradun News: साड़ी के शौक में साइबर ठगों के जाल में फंस गई महिला, 83 हजार रुपये गंवा बैठी

विज्ञापन


महिला ने गंवाए 83 हजार रुपये

फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की साड़ी खरीदने के चक्कर में एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई और 83 हजार रुपये गंवा बैठी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर पुलिस ने बालावाला निवासी पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि महिला ने 25 जनवरी को फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की एक साड़ी आर्डर की थी, जो 30 जनवरी को उनके घर पहुंचनी थी। साड़ी आर्डर करने के एक दिन बाद 26 जनवरी को ही उनके पास एक फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम दयाशंकर मिश्रा बताया। उसने पीड़िता को फोन पर आर्डर रद्द कर दोबारा बुक करने को कहा। पहले तो पीड़िता ने दोबारा आर्डर करने से इन्कार कर दिया, लेकिन पीड़िता को झांसे में लेने के लिए उसने अपना फर्जी फ्लिपकार्ट का आईडी कार्ड और अपना आधार कार्ड भी भेजा।

ये भी पढ़ें...Live-In Relationship: राजधानी देहरादून के दो जोड़ों ने मांगी संग रहने की अनुमति, UCC पोर्टल पर किया आवेदन

आरोपी ने पीड़िता को आईडी नंबर बताने के लिए कहा। पीड़िता ने इस नंबर को बताया तो उनके खाते से 40 हजार से अधिक रकम कट गई। इसी तरह अलग-अलग कर उनके खाते से 83 हजार 389 रुपये कट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें