फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

Tue, 04 Feb 2025 10:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव आने की खबर मिलते ही तैयारियां तेज हो गई है।  गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में वह एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए लोनिवि दुगड्डा तैयारियां करने में जुटा है।

ये भी पढ़ें...Live-In Relationship: राजधानी देहरादून के दो जोड़ों ने मांगी संग रहने की अनुमति, UCC पोर्टल पर किया आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड को भी दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें