उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तीन दिन पहले गुलदार को मौत के घाट उतारने वाली महिला फिलहाल सदमे में है। बेस अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में बेड पर लेटी कमला देवी बरबस ही कह उठती हैं कि गुलदार मेरे पास आ रहा है। गुलदार ने मुझ पर कैसे हमला किया।
डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बाद कमला का ऐसा करना स्वाभाविक है। वह अपने पूरे होश में हैं, लेकिन गुलदार की दहशत अभी भी उन पर हैं, जिस कारण वह ऐसा कर रही हैं। काउंसिलिंग से कमला ठीक हो जांएगी। साइकायट्रिस्ट द्वारा एक बार कमला की काउंसिलिंग भी कराई जा चुकी है।
रविवार को रुद्रप्रयाग की उत्तरी जखोली रेंज की ग्राम पंचायत सेम कोटी में महिला पर हमला कर दिया था। हिम्मत ना हारते हुए कमला गुलदार से जा भिड़ी और गुलदार को ढेर कर दिया। इसके बाद घायल कमला को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया था। तब से वहीं कमला का उपचार चल रहा है।