फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दरगाह साबिर पाक में पति के साथ जियारत करने आई महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, शव बरामद

Tue, 26 Mar 2024 11:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)।

सार

दरगाह में जियारत करने के लिए आई महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में अपने पति के साथ जियारत करने आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। सोमवार को  महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को शबीना (25) निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति आफताब और सुसराल वालो के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। महिला की दिमागी हालात ठीक नही  हैं।

विज्ञापन


दरगाह में आने के बाद महिला को हाजरी आई गई और रात के समय सभी लोग पास में ही एक जगह  पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा महिला वहां नहीं है। परिजन महिला की तलाश में इधर उधर निकल गए। इसी दौरान  महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: फ्लैशबैक...देहरादून संसदीय सीट समाप्त हुई तो, हरिद्वार लोस सीट का हुआ जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को  गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया  लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें