फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गुजर रही सीएम की फ्लीट के आगे कूद पड़ी महिला और फिर...

Fri, 15 Sep 2017 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक दुखियारी महिला मुख्यमंत्री की फ्लीट के आगे कूद पड़ी। इस वाकये से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


देहरादून की यमुना कॉलोनी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फ्लीट गुजर रही थी, तभी सामने एक महिला ने फ्लीट के आगे कूद लगा दी। 

आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसलिए महिला को चोट नहीं आई। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। 

जानकारी के मुताबिक महिला का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने ये वह दुखी ‌थी।
विज्ञापन

एक साल पहले ही हुई है शादी

marriage
घटना के बाद कैंट पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची, जहां उसके ससुराल पक्ष को भी बुलाया गया। कैंट पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है।

कैंट क्षेत्र निवासी महिला की शादी एक साल पहले हुई है। शादी के कुछ महीने बाद ही वह ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर मायके चली आई। इसके बाद शादी में दिए गए सामान को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया, जिसे लेकर युवती पुलिस से भी शिकायत कर चुकी है। 

मगर मामले में कोई कार्रवाई न होने पर महिला गुरुवार शाम घर से निकली और यमुना कॉलोनी पहुंच गई। तभी वहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने लगा, जिसे देख महिला फ्लीट की एक गाड़ी के सामने कूदने लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें