देहरादून के गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल में पकड़े गए किडनी रैकेट मामले में पुलिस ने देहरादून स्थित नेचरविला में छापा मारा। जहां पुलिस को आरोपी राजीव की पत्नी मिली है।
शुक्रवार को किडनी रैकेट को लेकर पुलिस ने लालतप्पड़ स्थित नेचरविला में सर्चिंग अभियान चलाया। विला का केयर टेकर राजीव चौधरी है। एएसपी मंजू नाथ व लालतप्पड़ पुलिस ने यह सर्चिंग अभियान चलाया। जहां आरोपी राजीव की पत्नी मौजूद थी।
किडनी कांड के दिन से ही राजीव चौधरी फरार चल रहा है। इसी विला में आरोपी डॉक्टर व विदेशी रुके थे।