फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की मौत, एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 30 Jul 2025 10:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।

सार

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। घायल एक महिला आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल की गंभीर घायल महिला फूलमती को एम्स ट्रॉमा के रेड जोन में भर्ती किया गया था। शरीर पर कई चोटें आई थी।

विज्ञापन


बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार में भगदड़ के बाद चेती सरकार, प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में होगा भीड़ प्रबंधन सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक महिला का मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें