देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता का किसी बात को लेकर सुबह पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। नवविवाहिता का ढाई साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।
रायपुर पुलिस के मुताबिक सुबह कोरोनेशन अस्पताल से सूचना मिली कि रायपुर की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर रायपुर पुलिस कोरोनेशन अस्पताल पहुंची। परिजनों से पूछताछ में मृतका की पहचान पूजा उर्फ इनायत पत्नी शरीफ निवासी रिंग रोड लाडपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला की ढाई साल पहले शादी हुई थी। सुबह उसकी किसी बात को लेकर पति के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर पंखे पर लटकर फांसी लगा ली। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।