फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

Mon, 19 Jan 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के महिला अस्पताल में धूमाकोट (पौड़ी) निवासी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। मामले में खास बात यह रही है कि प्रसव पूरे नौ माह में हुआ जबकि ऐसी स्थिति में प्रायः निश्चित अवधि से पहले ही प्रसव होता है।
विज्ञापन


रविवार को महिला अस्पताल हरिद्वार में मूल रूप से धूमाकोट, हाल निवासी सुभाष नगर संजय ने अपनी पत्नी रेणु (21) को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था।

सीएमएस एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भवानी पाल ने बताया कि जांच में एक से अधिक बच्चे होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों गर्भ की स्थिति देखते हुए ऑपरेशन द्वारा महिला का प्रसव कराया जाना तय किया।
विज्ञापन

नौ माह पहले ही हुई थी शादी

सोमवार दोपहर पौने तीन बजे महिला का ऑपरेशन किया गया जिसमें एक लड़का और दो लड़की पैदा हुई। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।

लड़के का वजन 2.50 किग्रा. दोनों लड़कियों का वजन 1.9 एवं 1.8 किलोग्राम है। डॉ. भवानी पाल ने बताया कि गर्भ में एक से अधिक बच्चे होने पर डिलीवरी नौ माह से पहले हो जाती है, लेकिन यह पहला मामला है जिसमें पूरे नौ माह में डिलीवरी हुई है।

उन्होंने बताया दंपति की शादी भी नौ माह पहले ही हुई है। एक साथ तीन बच्चे पैदा करने पर डाक्टरों की टीम उत्साहित है। डॉक्टरों ने रेणु के हौसले को भी बधाई दी है। ऑपरेशन के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता श्रीवास्तव, डॉ. एबी पारासर, नर्स मीनाक्षी शामिल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें