हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने बीच रास्ते बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने माता–पिता व परिजनों के साथ आज़मगढ़, पूर्वांचल से ऋषिकेश लौट रही थी।हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। कुछ ही दूरी तय करने के बाद महिला ने कोच में ही बच्ची को जन्म दे दिया।