सड़क में उस वक्त हर कोई अवाक रह गया, जब एक महिला तांगे से उतरकर अजीब हरकत करने लगी। आस-पास खड़े लोग उस वक्त और डर गए जब घरवालों ने कहा इस पर ऊपरी हवा का साया है। पढ़ें, पूरा मामला..
यह मामला हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की में हुआ। चंद्रशेखर चौक पर एक महिला ने शुक्रवार को हंगामा किया। महिला ने अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। साथ ही आने जाने वालों को गालियां दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल एक वाहन से महिला और उसके परिजनों को उनके मुजफ्फरनगर स्थित घर भेजा। शाम के समय एक महिला अपने परिवार के लोगों के साथ कलियर में साबिर साहब की दरगाह में हाजिरी लगवाने के बाद वापस मुजफ्फरनगर जा रही थी।
महिला परिवार के साथ तांगे पर बैठी थी। जैसे ही तांगा चंद्रशेखर चौक पर पहुंचा तो अचानक ही महिला ने तांगा रुकवाया और अजीबोगरीब हरकतें करने लगी।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके परिवार को एक वाहन से रवाना कर दिया। परिजनों का कहना था कि महिला पर ऊपरी हवा का साया है। उसे उपचार के लिए ही वह कलियर लेकर आते हैं।