फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: महिला चिकित्सक ने लगाया अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र की ही एक महिला चिकित्सक ने अपने ही अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। चिकित्सक का आरोप है कि उसे बात-बात पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है।

विज्ञापन


महिला चिकित्सक की शिकायत पर एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच भी रुड़की की महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी को ही सौंपी गई है। 

रविवार को रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर रुड़की क्षेत्र की एक सरकारी चिकित्सक ने अपने विभाग के एक अधिकारी पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया।  चिकित्सक का आरोप है कि उसने कई बार विभाग में भी शिकायत की, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ पीड़ित को इंसाफ दिलाने को लेकर पुलिस कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न होने पर अन्य कोई भी महिला उनसे सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। मामले की जांच कर हर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें