फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौत

Mon, 24 Nov 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में सड़क पार करते समय 45 वर्षीय महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा शनिवार की शाम को हुआ। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस समेत मौके से लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तेज रफ्तार में थी बस
झबरेड़ा थानाक्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी संतोष(45) पत्नी रामशरण शनिवार शाम बाहर जा रही थी। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित रोडवेज बस ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा घटित होने के साथ ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन इससे पूर्व ही आरोपी चालक बस को घटनास्थल से लेकर फरार हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके साथ ही घायल महिला को चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें