फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया मृत, सपेरे कर रहे जिंदा करने का दावा

Fri, 18 Sep 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे पढ़कर आप दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। सांप काटने के बाद महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजन अभी भी सपेरों से महिला को जिंदा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। मामला हरिद्वार के लक्सर की कृष्णानगर कॉलोनी का है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद स्थानीय दो सपेरों को दिखाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर को महिला का शव लेकर परिजन मेरठ में सपेरों के एक डेरे पर रवाना हो गए। मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मूलरूप से उलसट देवबंद निवासी रेखा और उसका पति अमन कस्बे की फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार की रात अमन कमरे में बेड पर सो गया। जबकि रेखा नीचे फर्श पर सोई हुई थी। करीब साढ़े 11 बजे एक सांप कमरे में घुस आया और रेखा के पैर में डस लिया। चीख पुकार पर उसका पति अमन और आसपास के लोग भी जाग गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी भी भरोसा, सपेरा लाएगा मुर्दा शरीर में जान

कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन, ग्रामीणों ने अमन को बताया कि कोई सपेरा ही उसकी पत्नी को दोबारा जिंदा कर सकता है।

बृहस्पतिवार की सुबह शव को पथरी गांव में एक सपेरे को दिखाया गया। इसके बाद एक और सपेरा घर बुलाया गया। शव में जान न पड़ने पर परिजन मेरठ के बहस सुर्मा रवाना हो गए। परिजनों को उम्मीद है कि सपेरा रेखा को जीवित कर सकता है।

रातभर कमरे में छिपा रहा सांप
रेखा को सांप काटने के बाद उसका पति और आसपास के लोग इलाज के लिए ले गए। लेकिन, सांप कमरे में ही बैठा रहा। सुबह होने पर घर में आने वाले लोगों की नजर सांप पर पड़ी। इस पर एक युवक ने सांप को पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें