कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि महिला मजदूर अंजनी (35) पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम कुंडा, पोस्ट लारिया सराय, दरभंगा (बिहार) की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल हर्षदीन (23) पुत्र गणेश प्रसाद निवासी दिवाली गढ़ी, थाना देवेंद्र नगर (मध्य प्रदेश) की रीढ़ में गहरी चोट बताई जा रही है। वहीं का निवासी नागेंद्र उर्फ बंटू (24) भी घायल हो गया। दोनों का उपचार देहरादून के अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। वहीं हादसे पर मजदूर संघ की मसूरी इकाई के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि कार्य कर रहे मजदूरों पर सुरक्षा किट नहीं थी। इसके लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।