फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवती को रौंदा, क्षेत्र में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के शिमला बाईपास तिराहे पर बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठी विवाहित युवती की जान ले ली।
विज्ञापन


जबकि उसके चाचा और भतीजी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद उत्तेजित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी और फिर पत्थरबाजी कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए।

हरिद्वार के पथरी गूर्जर बस्ती निवासी ताजबीन (40) अपनी भतीजी बदना (19) और भतीजे लियाकत की आठ साल की बेटी रजिया के साथ बाइक पर भैंस खरीदने के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहडू गए थे।
Trending Videos

बकरी से भरे ट्रक ने मारी टक्कर

दो बाइकों पर लियाकत और बस्ती के तीन अन्य लोग भी उनके साथ थे। लौटते समय लियाकत आगे निकल आए तो वे शिमला बाइपास तिराहे पर सड़क किनारे बाइक रोककर अन्य लोगों का इंतजार करने लगे।

रजिया बाइक पर पीछे बैठी बदना की गोद में थी। इसी दौरान पीछे से आए बकरी से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ताजबीन बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

जबकि बदना ट्रक की तरफ सड़क पर गिर गई और रजिया हाथ से छुटकर दूसरी तरफ जा गिरी। ट्रक के पिछला पहिया बदना के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने की ट्रक चालक की पिटाई

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाल-बाल बचे ताजबीन और रजिया को भी काफी चोट आई है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक रणजीत निवासी पटेलनगर की पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह रणजीत को भीड़ के चुंगल से निकलाकर थाने ले आई।

कुछ युवकों ने पत्थर मारकर ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। इंस्पेक्टर पंकज गैरोला के मुताबिक बिहारीगढ़ से लाई गई बकरियों को माजरा में उतारना था, जहां मंगलवार सुबह पैंठ लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें