फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जोड़े को ट्रक ने मारी टक्कर, विवाहिता की मौत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 16 Sep 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
दिल्ली-हरिद्वार रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने शादीशुदा जोड़े को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ढंडेरा निवासी फरमान पत्नी गुलाबशाह के साथ शनिवार अपराह्न बाइक से रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह हरिद्वार-दिल्ली रोड पर शालार हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

इसी बीच चालक मौका पाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने गुलाबशाह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने फरमान को सिविल अस्पताल से ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल ऐश्वर्य पाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें