उत्तरकाशी की महिला ने अपना चेहरा अच्छा न होने पर ऐसा कदम उठाया कि पूरा परिवार सदमें में आ गया है।
बताया गया कि मृतका उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। यहां दिल्ली में उस महिला ने फांसी लगा ली। मूल रूप से उत्तरकाशी, उत्तराखंड निवासी जाह्नवी सिसोदिया (26) के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
इसमें उन्होंने अपना चेहरा अच्छा नहीं होने और मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस ने शव सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच हैं। पुलिस मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराएगी।