फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर: सड़क किनारे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर कई चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 07 Apr 2022 06:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)

सार

देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव की हालत देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच में सामने आया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष थी और उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने अब महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

ये भी पढ़ें...धामी के नेक नियम: मत लाएं कोई उपहार, फिर भी करे दिल तो प्रकृति के लिए कर सकते हैं ये काम, सांसद-विधायकों के लिए भी समय निर्धारित
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें