फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील इशारे पर ‘मर्दानी’ ने मनचले को चप्पलों से धुना

Wed, 14 Jan 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के मंगलपड़ाव रोड पर मंगलवार सुबह छेड़खानी करने पर महिला ने स्कूटी सवार मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी। मनचले का साथी मौके से भाग निकला। वहीं वहां से गुजर रहा सिपाही पिटाई होता देखने के बाद भी साइड से निकल गया।
विज्ञापन


बाद में माफी मांगने पर महिला ने मनचले को छोड़ा। इधर, घटना में पुलिस के हस्तक्षेप नहीं करने से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा रहा।

रामपुर रोड निवासी एक महिला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मंगलपड़ाव पर आटो के इंतजार में खड़ी थी। इस बीच स्कूटी सवार दो मनचले वहां पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूटी पर बैठने के कर रहे थे इशारे

मनचलों ने पहुंचते ही महिला के कान में कुछ अशोभनीय शब्द बोलकर स्कूटी पर बैठने का इशारा करने लगे। महिला ने एक मनचले का कॉलर पकड़कर उसकी चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी, जबकि उसका साथी भाग निकला।

मौके पर लोगों की भीड़ गई। लोगों ने महिला की दिलेरी की सराहना की, लेकिन कोई आगे नहीं आया। काफी मार खाने के बाद मनचले ने माफी मांगी, जिस पर महिला ने उसे छोड़ दिया।

इस बीच मनचले ने बताया कि वह लाइन नंबर 16 में रहता है और इंटर का छात्र है। इस बारे में पूछने पर कोतवाल आरएस मेहता ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें