फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बिना सवारी ढो रहे 24 ई- रिक्शा सीज

Sat, 27 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून, विकासनगर, रुड़की और हरिद्वार में बिना विभागीय रजिस्ट्रेशन के सवारी ढो रहे 24 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक ई-रिक्शा का पंजीयन सहित परमिट, बीमा और टैक्स जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद भी कई रिक्शा वाले बिना कागजात पूरा किए अलग-अलग शहरों में सवारी ढो रहे थे।
विज्ञापन


इसके अलावा काला धुआं फेंकने वाले वाहन सीज किए जाएंगे। साथ ही फिटनेस भी की जाएगी निरस्त। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि मानवीय आधार पर रिक्शा मालिकों को अवगत कराया गया था कि आप गरीब तबके के हैं नियमानुसार ही संचालन करें। फिर भी ई-रिक्शे वालों के कानों जूं तक नहीं रेंगी।

परिवहन विभाग में सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने में करीब छह हजार रुपये का खर्च हर रिक्शे पर आता है। जबकि सीज होने पर करीब आठ हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ता है।
विज्ञापन


वहीं आरटीओ ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण होने के बावजूद जो गाड़ियां नियमों के विपरीत धुआं फैलाएंगी उनकी फिटनेस निरस्त की जाएगी। साथ ही ऐसे वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें