फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर शिक्षिका के खाते से निकाले 31,49 रुपये

Mon, 20 Jan 2020 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शातिर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर एक शिक्षिका के खाते से 31 हजार 498 रुपये निकाल लिए। शिक्षिका ने साइबर थाने में तहरीर दी है। एक निजी स्कूल में शिक्षिका केशव माधवपुरम् डाकपत्थर निवासी शीतल गांधी ने बताया कि उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। 19 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताकर उनसे क्रेडिट कार्ड से संबंधित कुछ जानकारी ले ली, लेकिन शक होने पर शीतल ने तुरंत फोन काट दिया।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद उनके फोन पर 31 हजार 498 रुपये की राशि निकलने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके कॉर्ड से ऑनलाइन शापिंग की गई है।

इस पर उन्होंने तत्काल अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत डाकपत्थर पुलिस चौकी में की, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने अब साइबर थाने में तहरीर दी है। वहीं, कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें