फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज होगी नाम वापसी, जांच के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

Fri, 25 Sep 2026 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम चार बजे चुनाव मैदान में रहने वाले वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशियों की पात्रता, नामांकन पत्र में दर्ज जानकारी, प्रस्तावक और समर्थक समेत जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। नियमों में कमी मिलने पर संबंधित नामांकन पर निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेंगे।

नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों को निर्धारित समय दिया जाएगा। इच्छुक प्रत्याशी इस दौरान अपना नाम चुनाव से वापस ले सकेंगे। नाम वापसी और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के मतदान और चुनाव परिणाम घोषणा की प्रक्रिया होगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। इसके बाद के चुनाव संबंधी सभी कार्यक्रम समयानुसार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें