‘बावले उतावले’ धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाने वाली दून की शिवानी बडोनी (फुंटी)।
टिक-टॉक वीडियो से मशहूर हुई दून की शिवानी बड़ोनी (फुंटी) टीवी की दुनिया में धूम मचाए हुए हैं। शिवानी सोनी सब टीवी के धारावाहिक ‘बावले उतावले’ का मुख्य किरदार (फुंटी दीदी) निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी शिवानी को फुंटी दीदी के नाम से पुकारते हैं।
दून से पढ़ाई करने वाली शिवानी को बचपन से ही सिनेमा में अभिनय करने का सपना था। इसके लिए परिजनों से दो साल का समय मांगा था। सिनेमा के क्षेत्र में कामयाब नहीं मिलने पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर नौकरी करने की सोची थी। हालांकि धारावाहिक ‘बावले उतावले’ में ब्रेक मिल गया है। शिवानी को वेब सीरीज बहुत पसंद है। शिवानी ने बताया कि मौका मिलने पर वह उत्तराखंड की वादियों में वेब सीरीज की शूटिंग करेंगी।