फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिजनों की मदद से पुलिस ने दर्ज किए मूक बधिर पीड़िता के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपरिजनों की मदद से पुलिस ने दर्ज किए मूक बधिर पीड़िता के बयान
विज्ञापन

I

Iएक्सपर्ट के लिए न्यायालय में लगाई अर्जी, जल्द होंगे मजिस्ट्रेटी बयान दर्जI
Iमूक बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की मदद से पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। जल्द ही पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके साथ ही आरोपी संजय शर्मा को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।I
Iगौरतलब है कि पटेलनगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी मूक बधिर बहन के साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी। मूक बधिर युवती मिठाई की दुकान में साफ सफाई का काम करती थी। वहां पर संजय शर्मा हलवाई का काम करता था। आरोप है कि रविवार को जब युवती दुकान पर गई तो संजय शर्मा ने उसे मिठाई बनाने वाली जगह पर साफ सफाई के लिए बुलाया। वहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शर्मा ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मूक बधिर पीड़िता के मंगलावार को उसके परिजनों की मदद से बयान दर्ज किए गए हैं। उसने शिकायत में लगाए गए आरोपों को दोहराया है। इसके साथ ही एक्सपर्ट की मदद लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें