Iपरिवहन विभाग की ओर से सार्वजनिक वाहनों के चालक व परिचालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में उन्हें सड़क सुरक्षा के गुरुमंत्र दिए गए।
I
I
I
Iसंभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया, रोडवेज चालकों व परिचालकों के लिए प्रेस क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण व वाहन रख-रखाव, प्रदूषण प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक खजानदास ने चालकों से वाहन में ओवरलोडिंग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर तीन चालव व तीन परिचालों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राकेश कुमार, अंजलिका, पंकज, एमडी पपनोई, श्वेता रौथाण, अनुराधा पंत आदि मौजूद रहे।I