गांव तक सड़क पहुंचाने के कई बार ग्रामीण विभागीय कार्यालय की दहलीज चढ़ चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें बजट न होने की बात कह टरका दिया जाता है। कहा कि अब तक कई लोग सड़क न होने से मौत के आगोश में समा चुके हैं।
इसे सिस्टम की हीलाहवाली कहें या फिर विभागीय अधिकारियों में इच्छा शक्ति का अभाव कि गांव में अब तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जब लोगों को सड़क न होने की कमी खली है। किसी बीमार या गर्भवती को अस्पताल पहुंचाना हो या फिर कोई ओर इमरजेंसी हर बार ग्रामीणों को बेबसी ही हाथ लगती है।
सड़क निर्माण के लिए शासन स्तर पर बजट आवंटन लंबित पड़ा है। बजट मिलते ही सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- बीडी भट्ट, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोनिवि चकराता