फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में आहुति डाल की विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
विकासनगर में वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजा करतीं नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा और अन्य। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर विकासनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सुबह के समय झंडारोहरण के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हवन में आहुति डाल विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने भी शिरकत की। शाम को पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर हरि सिंह, सतीश पारछा, सुनील कुमार, विवेक टांक, मुकेश कुमार, केवल राम आजाद, अनुपमा टांक, गौतम कुमार, संजय पवाल, जय सिंह, कामल, मोहर सिंह, सारिका, सुमन, बेबी, रीना, मीमो आदि मौजूद रहे। वहीं, डाकपत्थर स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी हवन का आयोजन किया गया। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। शाम को आयोजित भजन संध्या में लोग पूरी तरह से भक्ति रस में डूब गए। इस मौके पर रवि कुमार, गोपाल वाल्मीकि, ऊषा देवी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, दिनेश, राकेश, विपिन, अरुण कुमार, सुमेर चंद, बाला देवी, राजेश, धर्मेंद्र, छोटे लाल, सुंदर, ममता, मींटू, रोहित, सुक्कड़ राम, हरि सिंह, सुंदर पाल, राजेश, इलम चंद, काशीराम, संदीप, अंजू देवी, अनिल, राजेश, खेमचंद, प्रकाश चंद, सुरेश, सुशील कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
----
चकराता में निकाली शोभायात्रा, किया ध्वजारोहण
वाल्मीकि जयंती पर चकराता में शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुनों पर निकली शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। सप्लाई स्थित मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा केंद्रीय लोनिवि कार्यालय, बस स्टैंड, कैलाना डाकघर, वीर केसरी मार्केट, सदर बाजार होते हुए अमोली मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंच संपन्न हुई। लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को जलपान कराया। वहीं, दोपहर के समय छावनी बाजार स्थित मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह के समय अमोली मोहल्ला स्थित मंदिर में ध्वजारोहरण किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान बिरमपाल, उपप्रधान भूषण, सचिव चंद्रपाल, कोषाध्यक्ष मनोज, मुकेश भेनवाल, ब्रजपाल, संदीप, किशन सिंह, ओम प्रकाश, श्याम वोरा, हैप्पी, अमित, अक्षय, प्रवीन शुभम, सुलेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
जमनीपुर में हुई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
जमनपुर सेलाकुई स्थित नवनिर्मित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। धार्मिक अनुष्ठान डॉ. पंकज किशोर गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आरएसएस स्वयंसेवियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि समाज में बुराइयां तभी समाप्त हो सकती हैं जब हम जाति से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र की बात करें। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंदिर तक सीसी रोड बनाने की घोषणा की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

चकराता में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें