फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटरलाइन कार्निवाल में CM ने सचिन को बुलाया

Fri, 26 Dec 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटरलाइन कार्निवाल का बृहस्पतिवार को रंगारंग आगाज हुआ। कार्निवाल में लोक संस्कृति के विविध रंग दिखे। सांस्कृतिक झांकियों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्निवाल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


छह दिनों तक चलने वाले विंटरलाइन कार्निवाल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विंटरलाइन कार्निवाल के आयोजन के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पिछले साल समूचे प्रदेश ने आपदा का दंश झेला। लेकिन राज्य के लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। प्रदेश फिर से अपने पैरों पर उठ खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति ने उत्तराखंड को भरपूर सौंदर्य दिया है। जिसके चलते हर साल पर्यटन सूचकांक नए आंकड़ा छू रहा है। कार्निवाल अब हर साल 25 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सचिन तेंदुलकर से भी कार्निवाल का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। लेखक रस्किन बांड को कार्निवाल का ब्रांड एंबेसडर बनाने का समिति को सुझाव दिया।
विज्ञापन

कलाकारों ने निकाली मनमोहक झांकी

कार्निवाल का आगाज सांस्कृतिक मनमोहक झांकियों से हुआ। मालरोड पर विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने मनमोहक झांकी निकाली। असम, दक्षिण भारत, राजस्थान, गढ़वाल और कुमायूं के सांस्कृतिक दलों ने झांकी निकाली। कार्निवाल परेड लंढौर, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी, मालरोड होते हुए गांधी चौक पर जमा हुई। सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। ढ़ोल-दमाऊ और रंगसिगा की गर्जना के साथ लोक संस्कृति मालरोड पर जीवंत हो उठी। मुख्यमंत्री ने भी झांकियों में शामिल सांस्कृतिक दलों का आभार व्यक्त किया।

लकी अली ने जमाया रंग
कार्निवाल की पहली संध्या पर लकी अली ने खूब रंग जमाया। हालांकि टिकट लगने के कारण हाल में दर्शकों की संख्या काफी कम थी। टॉम आल्टर ने गंगा दर्शन नाटिका प्रस्तुत की। शाम को झूलाघर में प्रो. डीआर पुरोहित द्वारा निर्देशित, रचित गढ़वाली बुढ़देवा नारद संवाद का मंचन भी किया गया। कम टिकट बिकने से आयोजक भी मायूस दिखाई दिए।

रोकी गई परेड
कार्निवाल की शोभायात्रा में शामिल सांस्कृतिक दलों को घंटों तक मुख्यमंत्री का इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे ही तमाम सांस्कृतिक दल एकत्र हो गए थे। लाइब्रेरी बाजार में मुख्यमंत्री के विलंब से पहुंचने के चलते कार्निवाल परेड को रोकना पड़ा। लोक कलाकारों को घंटो खड़े रहे। इस बीच मालरोड पर जाम भी लग गया।

कार्निवाल का विरोध
स्थानीय लोक कलाकार को तबज्जो न दिए जाने और कार्निवाल में टिकट लिए जाने के विरोध में राज्य आंदोलनकारी संगठन, स्थानीय लोक कलाकार, रंगकर्मियों ने विरोध दर्ज किया। विरोध स्वरूप कुछ सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किए गए। विरोध दर्ज करने वालों ने कार्निवाल समिति के अध्यक्ष डीएम और पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच मसूरी के अध्यक्ष देवी प्रसाद गोदियाल, प्रदीप कुकरेती, लोक गायक जितेंद्र पंवार, अनिल गोदयाल, प्रदीप भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी, ललित मोहन काला समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें