फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातें हुईं और सर्द, पारे में गिरावट

Sun, 02 Nov 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में रातें और सर्द हो गईं हैं। शनिवार को रात के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दर्ज की गई।
विज्ञापन


छा सकते है आंशिक बादल
न्यूनतम तापमान 12.1 रहा। यह शुक्रवार को 13.1 रिकॉर्ड किया गया था। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में रविवार को मौसम दिन में आम तौर पर सूखा ही रहने की संभावना है। दून में शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं।

दून में शनिवार को दिन में बेहद हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम को हवाओं के चलने से ठंडक का अहसास लगातार बढ़ ही रहा है। दिन के पारे में भी मामूली सी गिरावट रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 82, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 38 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को तापमान में हल्की-सी गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें