फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: रातें हुई सर्द, दिन में शीतलहर

Tue, 15 Dec 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गलन भरी सुबह के बाद धूप से थोड़ी राहत मिली। उधर, सोमवार सुबह मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया। दोपहर के वक्त सूरज के दर्शन हुए। शुरू में धूप में गर्माहट रही लेकिन दोपहर दो बजे के बाद ठंडी हवाएं चलने से गर्माहट का असर कम पड़ गया।

शाम होते-होते पारा 19.9 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को दिन में सूरज कम दिखने का असर रात को पड़ा। रात में न्यूनतम पारा करीब छह डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग ने लगातार ठंडक बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को कोहरे का प्रकोप रहने के बाद रात को जमकर ठंड पड़ी। हालांकि दिन में तापमान स्थित रहा, लेकिन रात का पारा रविवार के 12.2 से गिरकर सोमवार को 7.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने लगातार ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर रहेगा। राजधानी में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। रात का तापमान करीब आधा डिग्री और गिरकर सात डिग्री तक आने का अनुमान है।
विज्ञापन

लगातार गिर रहा रात का पारा

- 10 दिसंबर को रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज
- 11 दिसंबर को बढ़कर 12.9 डिग्री पहुंचा
- 12 दिसंबर को रात का तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड
- 13 दिसंबर को पारा चढ़कर 12.2 डिग्री पहुंचा
- 14 दिसंबर को रात का तापमान गिरकर 7.5 डिग्री तक गिरा
- 15 दिसंबर को रात का तापमान 7 डिग्री तक जाने का अनुमान

सुबह पांच से सात बजे संभलकर रहें
अगर आप सुबह मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं तो सतर्क हो जाइए। चिकित्सकों के मुताबिक सुबह पांच बजे से सात बजे के बीच मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सर्दी से खास बचाव करने की जरूरत है।

अगर बॉडी गर्म हुए बिना बाहर निकले तो सीने पर ठंड का असर पड़ सकता है। लिहाजा, चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में ठंड से बचकर चलने की सलाह दी है। चिकित्सकों के मुताबिक सुबह के वक्त अगर बॉडी को पूरी तरह से मोटे कपड़ों से ढककर जाएं तो बेहतर रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें