फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालकिन को बचाने के लिए जंगली भालू से भिड़ गए कुत्ते

Tue, 15 Dec 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, घाट (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली में एक महिला के पालतू कुत्ते उसे मौत के मुंह से बचा लाए। अपनी मालकिन को बचाने के लिए वह जंगली भालू से भिड़ गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भेंटी में सोमवार को खेतों में घास काट रही एक महिला पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर महिला के दो पालतू कुत्ते मौके पर पहुंचे और भालू को भागने पर मजबूर कर दिया।

घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण उक्त महिला को लहूलूहान हालत में गांव तक लाए, यहां से 108 वाहन से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला के सिर में करीब बीस टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खतरे से बाहर है उक्त महिला

सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे दलवीर सिंह नेगी की पत्नी चैता देवी (45) रोज की तरह गांव से करीब सौ मीटर दूर खेतों में घास लेने गई थी कि अचानक घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

चैता की चीख-पुकार सुनकर उनके दो पालतू कुत्ते मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू के साथ कुछ देर तक संघर्ष किया, जिसके बाद भालू थक-हारकर जंगल में भाग गया। महिला के सिर और कंधे पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए हैं।

अभी चैता बोल भी नहीं पा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. बीएस पाल ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें