उत्तराखंड में मौसम के रंग को देखते हुए बाजार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। गर्म कपड़ों की जबरदस्त खरीदारी हो रही है। इस बार ठंड कुछ पहले आ गई है। इस लिहाज से कारोबार के और बढ़िया रहने की उम्मीद है।
विंटर कलेक्शन की रेंज मार्केट में खरीदारों को लुभा रही है। खरीदारों के लिए मार्केट में वैरायटी भी खूब है। जैकेट, कोट, शॉल, रजाईयां खूब बिक रही हैं। ग्राहकों की जेब के हिसाब से हर तरह की रेंज मौजूद है। इसके साथ ही इसके अलावा ठंड में गरम रखने वाले बिजली के उपकरणों इलेक्ट्रिक राड, हीटर, गीजर जैसे उपकरणों की बिक्री भी खूब हो रही है।
किड्स विंटर कलेक्शन खास
किड्स विंटर कलेक्शन ग्राहकों को खींच रहे हैं। तकरीबन डेढ़ साल तक के बच्चों के लिए स्वेटर पाजामे का सेट 400 रुपये से लेकर 900 रुपये तक में मौजूद है। कीमत की रेंज ग्राहक की जेब के साथ ऊंची होती चली जाती है।
जैकेट की जगह स्वेटर की मांग
इस दफा जो चलन है, उसके मुताबिक बाजार में जैकेट की जगह स्वेटर की मांग ज्यादा है। जानकारों का कहना है कि इस सर्दी यही रुझान बने रहने की उम्मीद है।
-जतिन सब्बरवाल, सब्बरवाल संस, पलटन बाजार