फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड में बढ़ी ठंड

Tue, 08 Dec 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में मौसम के बदले मिजाज से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को भी तापमान 23.3 डिग्री तक जाने के बाद शाम को गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही रहेगा लेकिन ठंडक बरकरार रहेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने 10 व 11 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। वहीं मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही। राजधानी में बादल छंटने के बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद दोबारा बादलों का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है, वहीं शाम को 5:30 बजे तक तापमान गिरकर 18 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें