फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham: शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पहुंचे चार हजार से ज्यादा श्रद्धालु, ऊखीमठ में किए गए सबसे अधिक दर्शन

Sat, 21 Dec 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधामों के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास गद्दी स्थलों पर की जाती है। बदरीनाथ धाम की पांडुकेश्वर व बाबा केदार की ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों पर अब तक चार हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक बाबा केदार का प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 3200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जा रहा है। चारधामों के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास गद्दी स्थलों पर की जाती है। बदरीनाथ धाम की पांडुकेश्वर व बाबा केदार की ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा यमुनोत्री धाम की खरसाली व गंगोत्री धाम की मुखवा में पूजा होती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: नामांकन संग शुरू हो जाएगा प्रत्याशियों के खर्च का मीटर, निगरानी को पूरा तंत्र तैयार

धाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्री
बदरीनाथ पांडुकेश्वर 277
केदारनाथ ऊखीमठ 3200
गंगोत्री मुखवा     699
यमुनोत्री खरसाली 262
कुल 4,436

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें