फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी करो, इन चार दिनों में मसूरी में दिखेगा 'स्वर्ग'

Fri, 27 Dec 2013 10:56 AM IST
शूरवीर भंडारी/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय विंटर लाइन कार्निवाल के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी दुल्हन की तरह सज गई है।
विज्ञापन


कार्निवाल का शुभारंभ आज
व्यापारी पर्यटकों की आवभगत के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हुए हैं। 27 से 30 दिसंबर तक होने वाले इस कार्निवाल का शुभारंभ आठ राज्यों की कल्चरल परेड के साथ होगा, जो सर्वे मैदान से शुरू होगी। शाम पांच बजे लाइब्रेरी चौक पर कार्निवाल का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

पहले दिन मशहूर गायक लकी अली, शिवानी और रवि चेरी की आवाज का जादू बिखरेगा। सैलानी उत्तराखंड के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। जार्ज एवरेस्ट में स्टार गेजिंग का लुत्फ भी सैलानी ले पाएंगे।
विज्ञापन


हेरीटेज वॉक के लिए रूट गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा तय कर दिए गए हैं। डीएम और कार्निवाल के चेयरमेन बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पत्रकारों से बातचीत में कार्निवाल की जानकारी दी।

बताया कि कार्निवाल के लिए आठ कमेटी बनाई गई हैं। मुख्य आयोजक पर्यटन विभाग और नगरपालिका मसूरी हैं।

मल्टी स्टेट कल्चरल परेड का रिहर्सल
उत्तराखंड समेत कार्निवाल में हिस्सेदारी कर रहे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और मध्य प्रदेश के कलाकारों ने परेड रिहर्सल भी की। गुरुवार दोपहर सर्वे चौक से लाइब्रेरी तक यह परेड निकली।

पुख्ता इंतजाम, पार्किंग, ट्रैफिक को अतिरिक्त फोर्स
विंटर कार्निवाल के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। 10 सब-इंस्पेक्टर और एक प्लाटून पीएसी सुरक्षा इंतजाम संभालेगी।

होटल खचाखच, आनलाइन बुकिंग भी
पहाड़ों की रानी में शुक्रवार से होने जा रहे विंटर कार्निवाल के लिए न केवल होटल खचाखच हो गए हैं, बल्कि ऑनलाइन बुकिंग भी जबरदस्त हुई है। सोशल मीडिया का भी कार्निवाल को खूब सहारा मिला।

नगर के होटल में दिल्ली, चंड़ीगढ़ और निकटवर्ती मेरठ, सहारनपुर समेत अन्य निकटवर्ती शहरों से भारी संख्या में पर्यटकों ने होटलों में कमरे बुक कराए हैं। होटल व्यवसायियों की मानें तो अधिकांश बुकिंग शनिवार और रविवार की है।

विंटरलाइन कार्निवाल के साथ ही नए साल का जशभन मनाने के लिए मसूरी की ओर रुख करने वाले बड़ी तादाद में हैं। इस बार होटल व्यवसायियों ने कार्निवाल के देखते हुए आकर्षक पैकेज भी निकाले हैं।

टैरिफ में 20 से 30 फीसदी तक की छूट दी है। नगर के होटलों में कार्निवाल के दौरान लगभग तीस से चालीस फीसदी बुकिंग हुई है। स्टार केटेगिरी के होटलों में पचास फीसदी से अधिक की एडवांस बुकिंग है। नए साल के लिए लगभग सौ होटलों में 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है।

वेबसाइट के मार्फत पूछताछ
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एन माथुर ने बताया कि कार्निवाल से पर्यटक मसूरी की ओर आकर्षित हुए हैं। काफी लोगों ने फोन और वेबसाइट के मार्फत पूछताछ की है। एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव का कहना है कि कार्निवाल ने आने वाले सालों के लिए पर्यटकों का रोड मैप तैयार कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सदस्य संदीप साहनी का कहना है कि कार्निवाल को दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में खूब प्रचारित किया गया है। पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें