फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ की खिड़की करेगी कमाल!

Fri, 20 Sep 2013 08:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ काम की वजह से आरटीओ जा रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें। आपको परिसर के अंदर घुसने की जरूरत नहीं। परिसर के बाहर स्थित खिड़कियों में से ही आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से आरटीओ में नई व्यवस्था शुरू कर दी गई। अभी तक आरटीओ परिसर के अंदर ही ज्यादातर डेस्क मौजूद रहती थी। लोगों को परिसर के अंदर प्रवेश कर डेस्कों में मौजूद कर्मचारियों से मिलना पड़ता था।

कार्यालय के अंदर बहुत भीड़
इससे कार्यालय के अंदर बहुत भीड़ रहती थी। जिससे सभी का काम प्रभावित होता था। लेकिन शनिवार से सभी डेस्कों को निचले तल के उन कमरों में शिफ्ट कर दिया गया, जिनकी खिड़की बाहर की तरफ खुलती हो।
विज्ञापन


एआरटीओ एके पांडे ने बताया इससे लोगों का बाहर से ही काम हो जाया करेगा। अभी हम इन खिड़कियों पर सेक्शन की प्लेट भी लगाएंगे। ताकि लोगों को समस्या न हो।

आधिकारियों के ही कक्ष
अब केवल अंदर आधिकारियों के ही कक्ष मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कुछ दिनों बाद टोकन सिस्टम भी शुरू करने की योजना है। जो व्यक्ति लाइन में लगेगा, उसे टोकन दिया जाएगा। ताकि लाइन में नंबर को लेकर कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें