पॉलीथिन के खिलाफ एक बार फिर राजधानी दून में अभियान चलने जा रहा है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम के नेतृत्व में इसके लिए तीन टीमें कार्य करेंगी।
एक माह तक हर दिन छापामारी होगी। अगर किसी विक्रेता के यहां पॉलीथिन पाई गई तो उस पर पांच हजार रुपये प्रतिदिन की दर से एक माह का डेढ़ लाख रुपये का चालान काटा जाएगा। पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस प्रशासन भी मदद करेंगे।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह के अनुसार पॉलीथिन हटाओ अभियान के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में पॉलीथिन विक्रेताओं, प्रशासन के साथ बैठक भी हुई है।
अभियान में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए पुलिस दल भी साथ रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत, योगेंद्र अग्रवाल, व्यापारी हरचरण सिंह, अरुण कुमार, नवीन सिंघल, अनुराग आदि उपस्थित रहे।