फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन को एक दूसरे से जुड़े हैं वन्य जीव और मनुष्य

विज्ञापन
ग्राम सवाई में वन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में शामिल लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी। विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत संवाई में भारतीय वन्यजीव संस्थान और चकराता वन प्रभाग की ओर से जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वन्यजीव संस्थान के साथ ही नमामि गंगे परियोजना से जुड़े शोधार्थियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी विजयपाल पटवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वन्यजीव और मनुष्य आपस में जुड़े हुए हैं। वन्यजीव पर्यावरण का संतुलन बनाने में अहम रोल निभाते हैं लेकिन, घटते वन क्षेत्रफल के कारण यह जीव आबादी क्षेत्र का रुख करने को विवश हैं। इस वजह से वन्यजीव और मानव के बीच संघर्ष बढ़ गया है।
नमामि गंगे परियोजना की शोधार्थी तानिया द्विवेदी ने कहा कि हमें पानी की एक-एक बूंद को बचाना चाहिए। यदि पानी को नहीं बचाया गया तो भविष्य में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग से हो रहे परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नमामि गंगे परियोजना के मोहित कश्यप, मालविका पांडेय, ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह चौहान, रोहित कुमार, मनमोहन चौहान, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें